फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एएमयू छात्र रेलवे स्टेशन पर मिला बेसुध, तीन दिन पहले हो गया था लापता

Mon, 01 Aug 2022 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

मूल रूप से संभल के सलेमपुर सालार का वसीम आलम एएमयू से एमएससी की पढ़ाई कर रहा है और सर जियाउद्दीन हॉल में रहता है। शुक्रवार दोपहर से वह लापता हो गया। काफी खोजे जाने पर भी जब कहीं नहीं मिला तो शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस को गुमशुदगी सूचना दी गई।
विज्ञापन
एएमयू का तीन दिनों से लापता दिव्यांग छात्र स्टेशन पर बेसुध पड़ा मिला। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का तीन दिन से लापता दिव्यांग एमएससी का छात्र रविवार देर शाम रेलवे स्टेशन पर बेसुध हालत में मिला। उसे फिलहाल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फौरी पूछताछ में कुछ वह खुद ही घूमने जाने जैसी बहकी-बहकी बातें कर रहा था। फिलहाल उपचार के बाद उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मूल रूप से संभल के सलेमपुर सालार का वसीम आलम एएमयू से एमएससी की पढ़ाई कर रहा है और सर जियाउद्दीन हॉल में रहता है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार शुक्रवार दोपहर से वह अचानक लापता हो गया। साथियों द्वारा काफी खोजे जाने पर भी जब कहीं नहीं मिला तो शनिवार को इस संबंध में प्रॉक्टर कार्यालय के जरिये सिविल लाइंस पुलिस को गुमशुदगी सूचना दी गई।

इस दौरान बताया गया कि छात्र पुरानी चुंगी से आखिरी बार रिक्शे में बैठा स्टेशन की ओर जाता दिखाई दिया। तलाश के दौरान रविवार देर शाम युवक रेलवे स्टेशन पर बेसुध हालत में मिला। इस सूचना पर पुलिस व प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई। उससे पूछताछ की गई तो खुद का नाम लेकर कह रहा था कि मैं इसे घुमाने झांसी ले गया था।
विज्ञापन


वह कुछ बहकी-बहकी बातें कर रहा था। फिलहाल उसे मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार होश में आने पर ही कुछ बता पाएगा। इधर, डिप्टी प्रॉक्टर डॉ.सैयद नवाज अली जैदी ने बताया कि पूछताछ पर अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। इलाज के बाद ही कुछ बता सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें