फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू प्रोफेसर को पहली बार ओम प्रकाश भसीन अवार्ड एपीजे कलाम और केजी मेनन जैसी हस्तियों को दिया जा चुका है यह अवार्ड

विज्ञापन
प्रोफेसर असद उल्ला खान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंटरडिसीप्लीनरी बायोटेक्नालोजी यूनिट के समन्वयक प्रो. असद उल्लाह खान को बायोटेक्नालोजी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिये ओम प्रकाश भसीन फाउन्डेशन द्वारा 2019 के ओम प्रकाश भसीन अवार्ड के लिये चयनित किया गया है। इस एवार्ड के अन्तर्गत उन्हें 1 लाख रूपये नकद तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार बायोटेक्नालोजी के अतिरिक्त कृषि विज्ञान, इलैक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग तथा मेडीकल साइंस के क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है।  पूर्व में डा. एपीजे अब्दुल कलाम, एमएस स्वामीनाथन तथा केजी मेनन जैसी महान वैज्ञानिक विभूतियों को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। प्रो. खान यह सम्मान पाने वाले एएमयू के पहले शिक्षक हैं। इससे पहले एएमयू के पूर्व छात्र तथा प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर उबैद सिद्दीकी को इस अवार्ड से विभूषित किया जा चुका है। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने प्रोफेसर खान की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें