भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महिला स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका को उभारने के लिए अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का महिला अध्ययन केंद्र कार्य करेगा। जब जब स्वाधीनता संग्राम की बात आती है तो उसमें महिलाओं की भूमिका उतनी प्रमुखता से उभर कर सामने नहीं लाई जाती जितनी कि वह हकदार हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर में इस दिशा में महिला अध्ययन केंद्र को महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित तथ्य इकट्ठा करने और उसको क्रमबद्ध करने का कार्य सौंपा है। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्वतंत्रता सेनानियों, विशेषकर उनके जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, के जीवन से संबंधित तथ्यों को जमा करने तथा उनके योगदान का लेखा तैयार करने का प्रयास कर रहा है। जिससे जनमानस में उनके व्यक्तित्व तथा देश के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों के प्रति आदर की भावना जागृत हो।
महिला अध्ययन केंद्र को भारत की महिला स्वतंत्रता सेनानियों पर एक व्यापक पुस्तक तैयार करने का काम सौंपा गया है
- प्रोफेसर तारिक मंसूर, कुलपति, एएमयू