कजाकिस्तान में 7 से 12 अक्तूबर तक होने वाली कुश्ती ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में एएमयू से एमए कर रहे छात्र पारस मोहम्मद का चयन हो गया है।
एएमयू छात्र पारस मोहम्मद का कुश्ती ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में चयन हो गया है। वह कजाकिस्तान में खेलेंगे। हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में हुई राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में पारस ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 71 किलोग्राम में ग्रेपलिंग के दोनों वर्गों में रजत पदक जीते। इससे पहले भी वर्ष 2022 में पारस राष्ट्रीय पदक विजेता रह चुके हैं।