अलीगढ़। काफी फजीहत और हीला हवाली के बाद आखिरकार पश्चिम बंगाल बस करके जा रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन आधा किराया देने को तैयार हुआ। पश्चिम बंगाल के 77 छात्र महामारी के चलते हुए लोग डाउन में छात्रावास में रह रहे थे 21 मई को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने विशेष ट्रेन से पश्चिम बंगाल भेजने की व्यवस्था की थी। लेकिन इन छात्रों को ट्रेन में स्लीपर कोच नहीं मिलने पर यह लोग मथुरा से लौट आए थे। ट्रेन की व्यवस्था पश्चिम बंगाल सरकार ने की थी। तभी इनके पश्चिम बंगाल पहुंचाए जाने को लेकर बातें हो रही थी। छात्रों ने 130000 रुपए में निजी तौर पर एक बस बुक कर ली थी। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हफीज गांधी ने सोशल मीडिया पर इन छात्रों की समस्या नहीं हल करने के लिए नाराजगी जताई थी। एक छात्र कैकूबाद ने ट्विटर पर ट्वीट करके अब्दुल हफीज गांधी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि कम से कम विश्वविद्यालय प्रशासन आधा पैसा किराए का देने के लिए तैयार हुआ। इसके लिए अब्दुल हफीज गांधी धन्यवाद के पात्र हैं।