फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: बांग्लादेश में फंसे छात्रों के लिए लगाई जाएंगी अतिरिक्त कक्षाएं, गर्मी की छुट्टियों में गए थे अपने मुल्क

Mon, 12 Aug 2024 03:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू ने बांग्लादेशी छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने की प्लानिंग की है। यह छात्र गर्मियों की छुट्टी में अपने देश गए थे। वहां पर हालात बिगड़ गए और वहीं पर छात्र फंस गए।
विज्ञापन
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) बांग्लादेश में फंसे अपने विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाएगी। गर्मियों की छुट्टियों में यह सभी अपने घर गए थे। 31 जुलाई तक इन्हें आना था। मगर इस बीच वहां बिगड़े हालात और अब तख्तापलट के बाद यह सभी फंस गए हैं। हाल फिलहाल आने की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में एएमयू ने इन सभी विद्यार्थियों को आश्वस्त किया है कि जब वह एएमयू में आ जाएंगे तब इनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगवाकर कोर्स पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 31 बांग्लादेशी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जिनमें पीएचडी छात्रा पायल राय, जोबेन अहमद, आरिफुज्जमा, मोहम्मद अबु सईद, मोहम्मद आरिफुर्रहमान, निलॉय नाथ, नोयोन अहमद खान अलीगढ़ में हैं। बाकी 24 विद्यार्थी बांग्लादेश में हैं। यूनिवर्सिटी 31 जुलाई को खुल गई थी। एक अगस्त से पढ़ाई शुरू चुकी है। 

बांग्लादेश में फंसे विद्यार्थियों में पढ़ाई पिछड़ने को लेकर बेचैनी है। वह अपने देश के विद्यार्थियों से संपर्क में हैं। उनसे पढ़ाई को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि बांग्लादेश में जिस तरह से हालात बिगड़े हैं और उससे वहां विद्यार्थी फंसे हैं। उनके साथ उनकी और विवि प्रशासन की पूरी हमदर्दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी विद्यार्थियों की पढ़ाई जो पिछड़ रही है, उसके लिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब वह यूनिवर्सिटी आएंगे तो अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उनकी पढ़ाई पूरी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें