फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह से मिले एएमयू के पूर्व छात्र, नजमा से कुलपति

Mon, 25 Jan 2016 02:04 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व छात्र शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले और विस्तार से एएमयू से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। इसके साथ ही आग्रह किया कि केंद्र सरकार को इस मसले पर बैक आउट नहीं करना चाहिए। लखनऊ ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के तारिक सिद्दीकी ने बताया कि राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मामला उनके विभाग से संबंधित नहीं है। लेकिन वे प्रधानमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे। उन्होंने पूर्व छात्रों को आश्वस्त किया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। पूर्व छात्रों ने गृह मंत्री को एएमयू की स्थापना सेे लेकर अल्पसंख्यक स्वरूप से संबंधित पूरी जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. शकील किदवई, तारिक अब्दुल्लाह, यूनुस सिद्दीकी, सबीहा अहमद, जेड एल्विन एवं एम गुफरान शामिल थे। इधर चर्चा है कि एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह शनिवार को इस मसले को लेकर केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्लाह से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें