एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर देश भर में छिड़े बहस के बीच बजट सत्र के पहले इस पर एक पुस्तक भी आने वाली है। डॉ. जसीम मोहम्मद ने ‘अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अल्पसंख्यक स्वरूप : एक व्यापक अध्ययन’ नाम से एक किताब लिखी है। इस किताब में एएमयू, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, बीएचयू एवं जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का तुलनात्मक अध्ययन है। खास बात यह है कि इस किताब की प्रस्तावना जाने माने वकील रामजेठ मलानी ने लिखी है। डॉ. जसीम मोहम्मद ने बताया कि बजट सत्र के पहले पुस्तक का विमोचन दिल्ली में किया जाएगा।