फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल एंट्रेंस में गड़बड़ी की होगी जांच

Wed, 03 Jun 2015 01:31 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल एंट्रेंस में गड़बड़ी  की होगी जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा में हुई गड़बड़ी की विस्तृत जांच के लिए सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी 20 जून 2015 तक कुलपति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति इम्तियाज मुरतजा़ करेंगे। जबकि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मियां तथा नलसार नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी हैदराबाद के कुलपति प्रोफेसर फैजान मुस्तफा इस कमेटी के सदस्य होंगे। जांच कमेटी को यह दायित्व सौंपा गया है कि वह 26 अप्रैल 2015 को आयोजित एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया की विस्तृत जांच करें तथा यह पता लगाए कि प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सभी प्रक्रिया का पालन किया गया था अथवा नहीं। इसके साथ ही जांच कमेटी को कोझीकोड केन्द्र पर प्रवेश परीक्षा के आयोजन की संपूर्ण प्रक्रिया की भी जांच करनी है। जांच कमेटी को किसी संभावित अनियमितता में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 28 मई 2015 को आयोजित एक्जीक्यूटिव काउंसिल की विशेष बैठक में कुलपति को यह अधिकार दिया गया था कि वह मामले की सही एवं विस्तृत जांच के लिये उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें