फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में प्रवेश परीक्षा आज

Sun, 15 May 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार को एएमयू में 11वीं की प्रवेश परीक्षा (साइंस और डिप्लोमा इंजीनियर) की प्रवेश परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में शाम चार बजे से 6 बजे तक होगी। पहली पाली में 45 और दूसरी पाली में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर करीब 14983 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के दौरान पुलिस अफसरों ने रूट डायवर्ट कर दिया है। भारी वाहन भांकरी चौराहा नया बाईपास से भारी वाहन रोडवेज को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालक सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और साढ़े तीन बजे से पांच बजे तक विशेष रूप से मैरिस रोड चौराहे सेंटर प्वाइंट, लाल डिग्गी से मैरिस रोड चौराहा, शमसाद मार्केट से पुरानी चुंगी, जमालपुर फाटक से पुरानी चुंगी की ओर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें