फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम : जोश, जज्बे और एकजुटता से मशाल रैली बनी ‘मिसाल रैली’

विज्ञापन
रामघाट रोड पर अमर उजाला की मशाल रैली में शामिल शहरवासी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शनिवार 13 अगस्त को आयोजित अमर उजाला की ऐतिहासिक मशाल रैली का गवाह सारा शहर बना। बादलों ने बूंदाबांदी कर इस मौके पर खुशी जताई, तो स्वागत में उड़ेली गईं फूलों की पंखुड़ियों से जमीन पर रंगोली सी बन गई। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर यह मशाल रैली केलानगर, मैरिस रोड होते हुए किशनपुर तिराहे पर पहुंची। यहां फिर रामघाट रोड पर आकर एडीए कॉलोनी, विद्यानगर और विक्रम कॉलोनी आदि के सामने होते हुए पुन: महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए चलती रही। इस दौरान रैली के उत्साह को राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया। किसी ने अपने गेट के सामने से तो किसी ने घर की छत से देखते हुए इस रैली को अपनी स्मृतियों के लिए संजो लिया। पूरे समय रैली में शामिल लोगों का जोश और उत्साह अपने पूरे उफान पर रहा। स्टेडियम में पहुंचने के साथ ही यह रैली संपन्न हो गई। इस उम्मीद के साथ कि अगले साल फिर मशाल रैली ऐसे ही धूमधाम, उल्लास, उमंग, तरंग और आपके सहयोग से निकलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शनिवार को शाम साढ़े चार बजे मशाल रैली निकली। देश की खातिर जोश, जज्बे और एकजुटता से मशाल रैली जैसे ‘मिसाल रैली’ बन गई। इस मशाल रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर मोहम्मद फुरकान, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने मशाल को प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान भारत माता की जय, जय हिंद के उद्घोष से स्टेडियम गूंज उठा।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर अतिथियों ने मशाल को प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद रैली शुरू हुई। भारत माता, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के उद्घोषों से वातावरण गूंज उठा। रैली के आगे सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस का वाहन चल रहा था। इसके बाद दो घुड़सवार चल रहे थे, जिनके हाथों में तिरंगा शान से लहरा रहा था। इनसे पीछे और कभी आगे स्केटर चल रहे थे, जिनके हाथ में भारतीय ध्वज था। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक, सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा मोड़ के बैंडबाजा ग्रुप ने समां बांध दिया। इसी तरह एनसीसी कैडेट्स ने भी अपने कदमताल और बैंडबाजा से मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, 104 आरएएफ बटालियन का बैंडबाजा ग्रुप ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। मैरिस रोड पर आईएमएस कोचिंग के बाहर निदेशक संजय शर्मा व उनकी टीम ने, क्लासिक होम्स के बाहर वीएलसीसी की तरफ से नुपुर चौधरी व उनकी टीम ने रैली का स्वागत किया गया। इसके बाद रामघाट रोड अवंति कोचिंग सेंटर द्वारा व जैन पैथालॉजी के सामने डॉ. विवेक जैन, डॉ. जितेंद्र वीर सिंह, डॉ.एसके जैन, डॉ.अंशू जैन, ठा.अमित सिंह और उनकी टीम ने फूल वर्षा करके स्वागत किया। स्टेडियम से शुरू होकर रैली क्वार्सी चुंगी, मैरिस रोड, अब्दुल्ला गर्ल्स चौराहा, किशनपुर तिराहा से होते हुए स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हो गई। संचालन कल्पना जादौन ने किया।
विज्ञापन

महापौर व अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
इन दिनों स्वतंत्रता दिवस पर शहर का हर घर हर दुकान तिरंगा से सज गया है। यह देखकर मन रोमांचित हो उठा है।
-मोहम्मद फुरकान, महापौर
जीवन में उल्लास, उमंग, तरंग तिरंगे से दिख रहा है। तिरंगे के साथ सब खूबसूरत लग रहे हैं। तिरंगे से प्रेम का भाव स्थायी रहना चाहिए।
-इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
ऐसे ही कार्यक्रम होने चाहिए। यह कार्यक्रम एक सूत्र में बांधते हैं। मशाल रैली एक भव्य रैली के रूप में रिकॉर्ड बनाएगी।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
आने वाले स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों में खूब उत्साह है। हर घर तिरंगा लहरा रहे हैं। सभी देश के जश्न में डूब गए हैं।
-कुलदीप गुनावत, एसपी सिटी
जाने-माने लोग रहे मौजूद
कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा.संतोष सिंह, आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट वाईके मिश्रा, असिस्टेंट कमांडेंट गोविंद कटिहार, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, सपा नेता अज्जू इशाक, लोधा ब्लाक प्रमुख ठा.हरेंद्र सिंह, कारोबारी सुमित सराफ, अतुल राजाजी, शोभित नागपाल, राज सक्सेना अब्दुल हमीद घोसी, मनोज यादव, भाजपा नेता मानव महाजन, डॉ. भरत वार्ष्णेय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, मानव उपकार से विष्णु कुमार बंटी, अहिंसा फाउंडेशन से डॉ. राकेश सक्सेना, उड़ान सोसाइटी से डॉ. ललित उपाध्याय, अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एसोसिएशन के अध्यक्ष तस्लीम मुख्तार, यूपी एथलेटिक्स संघ के सह संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी, डॉ. एमए जावेद, जिला स्केटिंग संघ के सचिव प्रदीप रावत, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, पूनम शर्मा, मीना गुप्ता, सुप्रीति शर्मा, ज्योति, एचबी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैप्टन अरुण कुमार सिंह, भाजपा नेता पुष्पेंद्र पचौरी, डॉ.अभिषेक, एबीवीपी संगठन मंत्री चंद्रवीर यादव, कांग्रेस नेता जिर्याउरहमान, अमित गोस्वामी, रंजीत चौधरी, सौरभ चौधरी, बल्देव चौधरी सीटू, अर्जुन सिंह भोलू, अलबरकात स्कूल से एसएम राशिद, विश्व भारती पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्या सुनीता सिंह, डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, तरुण चौहान, डैनी ठाकुर, राहुल सेंगर, संदीप जादौन, अखिलेंद्र सिसौदिया, बंटी जादौन, सी-थ्री डिफेंस एकेडमी से कैप्टन आसीन खान, डॉ. मंजू गौड़, डीआर यादव, शरद बंसल, एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी के कोच मंसूर अहमद, जिला पावर लिफ्ंिटग संघ से मुकेश कुमार, सनी, आलोक वात्सल्य, प्रदीप शर्मा, दिनेश गौतम, मंजू आंधीवाल, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, आमिर आबिद, जयगोपाल वीआईपी, स्वतंत्रता सेनानी पंडित छोटेलाल गौतम वीरपुरा के पुत्र कामेश गौतम, पौत्र देवेंद्र प्रताप गौतम, सौरभ सिक्ससंस, अनुराग गुप्ता, मनीष बूल, सौरभ बालजीवन, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, प्रतीक चौहान, युवा नेता विनय वार्ष्णेय, राहुल नायक, चंद्र विजय राघव, मनीष ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, कंचन राघव, पंकज आर्य, सूर्या राघव, अमित चौधरी, सतीश माहेश्वरी, आदित्य पंडित, नितिन अग्रवाल विजडम, अनिल सेंगर पार्षद, कुलदीप सिंह, लवली चौहान, शीलू प्रधान लोधा, ऋषि अग्रवाल, अमित तिवारी, लोकेश नागर, लोकेश चौधरी कौटिल्य, दीपक शर्मा आजाद, ईशांत चौहान, खुसरो खान, गौरव गोदानी, प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, अंकुर मित्तल, हिमांशु रावत, संदेश राज, प्रमेंद्रपाल सिंह गुड्डू, डीआर यादव, प्रवीन यादव, हर्षद हिंदु, जितेंद्र चौधरी, पंकज, किरनपाल बघेल, दिवाकर राघव, अरुण श्रीवास्तव, सरदार दलजीत सिंह, शशि पवार, तपेश पवार, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज से पंकज कुमार आदि लोग शामिल हुए।
ये स्कूल व संगठन रहे शामिल
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेेज
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज
बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज
सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा मोड़
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
अलबरकात पब्लिक स्कूल
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
विश्व भारती पब्लिक स्कूल
अग्रसेन इंटर कॉलेज
सर्वोदय पब्लिक स्कूल
विजडम पब्लिक स्कूल
डीएवी इंटर कॉलेज
ज्ञान महाविद्यालय
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
थ्री डॉटस सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल
उद्योग व्यापार मंडल
लायंस क्लब
सी-थ्री डिफेंस एकेडमी
जिला एथलेटिक्स संघ
एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी
उड़ान सोसाइटी
रैली में इनका रहा विशेष सहयोग
ओजोन सिटी से शैलेंद्र कुमार, कमाल खान, गनपत, ब्योंट बिलटेक से जितेंद्र कुमार शाक्य, सांगवान सिटी से भागेंद्र सिंह, विशाल सिंह, थ्री डॉट्स से अजय शर्मा, गौरव झा, प्रीमियर इंस्टीट्यूट से आरिफ अली खान, विजडम पब्लिक स्कूल से नितिन गुप्ता, डबल दीपक से अभिषेक अग्रवाल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से हासिम रूमी, वीके चौधरी, बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन से मनीष शर्मा, बालजीवन घुट्टी से सौरभ अग्रवाल।

रामघाट रोड पर अमर उजाला मशाल रैली में तिरंगा लेकर शामिल शहरवासी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें