फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: नुमाइश में शुरू हुआ अमर उजाला का अपराजिता कैम्प, होंगे ये कार्यक्रम

Sat, 04 Feb 2023 04:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की नुमाइश में अमर उजाला के अपराजिता कैम्प का उद्घाटन हुआ। कैम्प पर नुमाइश के दौरान जिलाधिकारी के साथ विद्या संवाद, सेल्फ डिफेंस, पैंटिंग कम्पटीशन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता कैम्प का उद्घाटन करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : नितिन गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में अमर उजाला के अपराजिता कैम्प का उद्घाटन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। कैम्प में नुमाइश के दौरान अपराजिता के बैनर तले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन




नुमाइश में अमर उजाला के अपराजिता कैम्प का उद्घाटन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, सम्पादक अतुल श्रीवास्तव, एडीम सिटी मीनू राणा, यूनिट हैड पंकज शर्मा, सीमएओ नीरज त्यागी, महिला आयोग सदस्य मीना कुमारी, प्रतिष्ठा आईएएएस एकेडमी डाइरेक्टर डी आर यादव, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ ने किया। कैम्प में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान बेटी और महिलाओं के लिए सराहनीय प्रयास है। पूरे साल जनपद में जगह-जगह पर कार्यक्रम इसके अंतर्गत होते हैं। नुमाइश में भी अपराजिता के कैम्प में कार्यक्रम आयोजित होंगे, तो जनता को मनोरंजन के साथ आधी आबादी का महत्व पता चलेगा।



ये होंगे कार्यक्रम
कल्पना सिंह ने बताया कि नुमाइश में अपराजिता कैम्प पर जिलाधिकारी के साथ विद्या संवाद, सेल्फ डिफेंस, पैंटिंग कम्पटीशन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उद्घाटन में ये रहे मौजूद
अपराजिता कैम्प के उद्घाटन में अंकित चौहान, नवीन शुक्ला, अभिषेक शर्मा, , रिंकू शर्मा,  नितिन गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें