कस्बा क्षेत्र में मंगलवार को सात साल की बच्ची के साथ 25 वर्षीय पड़ोसी युवक द्वारा अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म करने का प्रयास करने की शिकायत थाने में की गई है। पीडित पक्ष ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार को वह जरूरी काम से अलीगढ़ गए थे। उनकी सात साल की बेटी अपने ताऊ के पास रह गई थी। आरोप है कि इसी बीच दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी युवक ने बेटी को इशारा कर अपने घर में बुला लिया। अश्लील हरकत करते समय बेटी की चीख निकल गई तो परिवार के कुछ लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया। वहीं, उप निरीक्षक नितिन कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद