गोंडा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने अपने ननदोई पर जमीन दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर ननदोई और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
महिला के अनुसार उसके पति की वर्ष 2018 में मौत हो चुकी है। ससुराल में ससुर द्वारा पीटे जाने पर ढाई साल पहले अपने मायके में आकर रहने लगी थी। पति की पैत्रक संपत्ति में 16 बीघे खेत ससुर ने अपनी पुत्री के नाम कर दिए। उसने अपने हिस्से की जमीन दिलाने के लिए ननदोई से कहा तो उसने 13 जुलाई को फोन कर चमन नगलिया रोड पर बुला लिया। वहां पर ससुर सहित ननदोई खड़े थे।
ससुर ने जमीन की लिखा-पढ़ी कराने के लिए ननदोई के साथ जाने के लिए कहा। ननदोई उन्हें एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।