सम्मलेन के संयोजक व ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. आजम मीर खान ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब हमें एक छत के नीचे आकर संगठित होने कि जरूरत है। सभी पूर्व छात्रों ने आगे की रणनीति को लेकर प्रस्ताव पारित किया एसोसिएशन के अध्यक्ष सलामतुल्लाह ने प्रस्ताव पत्र पढ़ा। संचालन एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शहजाद आलम बरनी ने किया। इस अवसर पर एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के अधिवक्ता बहार बर्की, प्रोफेसर भीम सिंह, सलीम पीरजादा, मोहसिन रजा, अब्दुल हफीज गांधी आदि मौजूद थे।