अलीगढ़ के डोरी नगर स्थित आदर्श ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के तीन बच्चे रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर ने यूपी बोर्ड के जिले की टॉपर लिस्ट में एक साथ जगह बनाई। रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर स्कूल में एक साथ पढ़े, हॉस्टल में एक साथ रहे और एक साथ खेले।
यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बाद जैसे ही तीन दोस्तों ने जिले की टॉपर लिस्ट देखी, तो तीनों के ही नाम उस लिस्ट में नजर आए। अलीगढ़ के डोरी नगर स्थित आदर्श ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के तीन बच्चे रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर ने यूपी बोर्ड के जिले की टॉपर लिस्ट में एक साथ जगह बनाई।
विज्ञापन
रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर स्कूल में एक साथ पढ़े, हॉस्टल में एक साथ रहे और एक साथ खेले। स्कूल के रोहित यादव ने हाईस्कूल परीक्षा उतीर्ण कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कृति वार्ष्णेय ने हाईस्कूल की परीक्षा पास कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजा माथुर ने इंटरमीडिएट की परीक्षा को उतीर्ण किया और जिले में 9वां स्थान हासिल किया।
रोहित यादव आइएएस अधिकारी बनना चाहता है। कृति वार्ष्णेय एनडीए में जाकर देश सेवा करना चाहती है। राजा माथुर आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। तीनों के अभिभावक भी उन्हें वही बनाना चाहते हैं, जो वह बनना चाहते हैं। तीनों ही सोशल मीडिया को कुछ मिनट की उपयोग करते हैं। तीनों ने ही 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी की। किसी ने भी किसी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। स्कूल और आश्रम पद्धति पर संचालित स्कूल के हॉस्टल में अनुशासन के साथ पढ़ाई को सफलता के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन
रोहित यादव, कृति वार्ष्णेय और राजा माथुर, जिस हॉस्टल में रहते हैं, वहां पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। वहां रोजाना हनुमान चालीसा पाठ, सुंदकाण्ड पाठ, मंत्र और हवन नित्य दिनचर्या में शामिल है। हॉस्टल में स्वास्थय के लिए खेल पर भी ध्यान दिया जाता है।