फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम तरह के सवालों के बीच आज स्मृति से मिलेंगे वीसी

Thu, 10 Mar 2016 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
स्‍मृति ईरानी - फोटो : file Photo
विज्ञापन
  तमाम तरह के सवालों के साथ आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मिलेंगे।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल से कुलपति केंद्रीय मंत्री से एएमयू के मसले को लेकर बातचीत करने का प्रयास करे तो। एएमयू छात्रों के दावे पर विश्वास करे तो इस मीटिंग की भूमिका बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र ने तैयार की है।

यह वहीं सांसद है जिन्हें एएमयू कोर्ट का सदस्य बनाए जाने पर एएमयू छात्रों ने जबर्दस्त विरोध किया था और एएमयू में घुसने नहीं देने का ऐलान किया था। पिछले वर्ष एएमयू कोर्ट की मीटिंग के समय एएमयू छात्रों ने भाजपा सांसदों के वाहनों को चेक किया था कि कही उनके वाहन में भारतेंद्र तो नहीं है।
विज्ञापन


बिना नाम लिए मिल्लत बेदारी मुहिम कमेटी के जसीम मोहम्मद की तरफ इशारा करते हुए सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने कहा कि एएमयू कुलपति आज स्मृति ईरानी से मिलेंगे। मीटिंग तय कराने में बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र की भूमिका महत्वपूर्ण है।

हमलोग 2 मार्च को उनसे मिलकर मुलाकात कराने का आग्रह किया था। परवेज ने कहा कि कुलपति से मुलाकात के बाद वे लोग भी स्मृति ईरानी से मिलेंगे। समय मिल गया है। उन्होंने कहा कि सांसद भारतेंद्र ने एएमयू किशनगंज सेंटर को 134 करोड़ दिलाने में मदद की थी।

एएमयू पीआरओ सलाहकार डॉ. राहत अबरार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से एएमयू केंद्र, फंड एवं अल्पसंख्यक स्वरूप आदि पर चर्चा होगी। कुलपति से केंद्रीय मंत्री की बातचीत कराने में सांसद कुंवर भारतेंद्र की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ मालूम नहीं है। कोशिश के बावजूद सांसद भारतेंद्र से बात नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि कुंवर भारतेंद्र का विरोध एएमयू छात्र यह कह कर किए थे कि वे मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी हैं। वे कोर्ट मीटिंग में भी शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें