हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की चारों यूनिटों से रविवार की देर रात से बिजली का उत्पादन ठप हो गया है। अधिशासी अभियंता नवीन निश्चल ने बताया कि बिजली की मांग कम होने पर लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर चारों यूनिटें बंद की गई हैं। अग्रिम आदेशों तक सभी चारों यूनिटें बंद रहेंगी। बताते हैं कि मौसम में नमी के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर आठ, नौ और दस नंबर यूनिटें रविवार देर रात बंद कर दी गईं, जबकि सात नंबर यूनिट पहले से ही बंद चल रही है। चारों यूनिटें सुचारू रूप से चलने पर प्रतिदिन 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रतिदिन होता है, जो इस समय शून्य हो गया है।