अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से मैच जीता
सब हेड
प्लेयर ऑफ द मैच अरमान व फाइटर ऑफ द मैच पर्व बने
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अंडर-14 के मैत्री मैच में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने अलीगढ़ सुपरस्टार को एक विकेट से हराया।
30-30 ओवर के मैच में अलीगढ़ सुपर स्टार के कप्तान निकुंज माहेश्वरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 29.3 ओवर में पूरी टीम 144 रन पर सिमट गई। 11 वर्षीय पर्व वार्ष्णेय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की पारी खेली। आरव यादव ने 20 रन बनाए। विहान पबरेजा ने नाबाद 18 रन की पारी खेली। अलीगढ़ एकेडमी की ओर से अरमान भारद्वाज ने चार विकेट, उत्कर्ष गुप्ता, मानस सक्सेना व लव वार्ष्णेय ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने 28 और में 9 विकेट पर 145 रन बनाकर 1 विकेट से मैच जीत लिया। बृजेश चौधरी ने 35 रन, शौर्य जैन ने 30 रन, माधव गुप्ता ने 20 व जतिन गुप्ता ने 15 रन बनाए। सुपर स्टार की ओर से निकुंज माहेश्वरी ने तीन विकेट, आयुष वार्ष्णेय व विहान पबरेजा ने दो दो विकेट चटकाए। अरमान भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच और पर्व वार्ष्णेय को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग लक्ष्य जैन व सुमित चौधरी ने की। स्कोरिंग नमन शर्मा ने की। इस अवसर पर मुकेश सक्सेना, तरुण पबरेजा, विशाल सक्सेना, अजय शर्मा, योगेश शर्मा, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।