फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंवाद बैठक में समस्याओं का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग... जनसंवाद में समस्याओं का अंबार अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। नगर निगम के जवाहर भवन में बृहस्पतिवार को जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड २१ से लेकर वार्ड ४० के पार्षद शामिल हुए। पार्षदों ने अपनी-अपनी समस्याएं गिनाई। मुख्य रूप से सीवर मेन होल के ढक्कन टूटे होने, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, प्रकाश, लीकेज, नाला सफाई, सड़के टूटी होने, पार्कों के रख रखाव आदि की समस्याओं को पार्षदों ने उठाया। पार्षदों ने खोदी गई सड़कों को सही कराने तथा बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की भी मांग की। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, मुय कर निर्धारण अधिकारी विनय राय, मो. शाकिरन, संजय शर्मा, अलका गुप्ता, नरेंद्र वाष्र्णेय, नीलेश उपाध्याय, विजेंद्र बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें