फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान की न्यूजीलैंड पर जीत की दुआ कर रहे क्रिकेट प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सब हेड टी -20 विश्व कप में भारत की राह बहुत मुश्किल, क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं चमत्कार की उम्मीद अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत ने अफगानिस्तान और नामीबिया पर जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी है। हालांकि, भारत की राह बहुत कठिन है, क्योंकि भारत को न सिर्फ न सिर्फ अपना अंतिम मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा, बल्कि यह भी दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान से न्यूजीलैंड हार जाए। इस टूर्नामेंट में समीकरण कुछ ऐसे हो गए हैं कि हार-जीत के साथ ही रन रेट भी महत्वपूर्ण हो गया है। क्रिकेट प्रेमियों के बोल भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना कम है, लेकिन क्रिकेट का खेल अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें असंभव कुछ भी नहीं है। दुआ कर रहे हैं कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को पराजित कर दे। -अजय शर्मा मैं दुआ कर रहा हूं कि भारत अपने सभी मैच जीते और  अफगानिस्तान से न्यूजीलैंड हार जाए और फाइनल में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो, तभी विश्व कप का असली मजा आएगा। -अशोक कुमार क्रिकेट के मैदान पर करिश्मे की उम्मीद में आस लगाए बैठे हैं। दुआ कर रहे हैं किसी तरह भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाए। भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं कि न्यूजीलैंड हार जाए और चमत्कार हो जाए। -मनीष नागर क्रिकेट के मैदान पर अक्सर चमत्कार होते हैं। ऐसे ही किसी चमत्कार की दुआ कर रहा हूं। किसी तरह भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाए। राह बहुत मुश्किल है, लेकिन भारतीय होने के नाते दिल है कि मानता नहीं। -वैभव जैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें