फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि पर भड़के कांग्रेसी, जुलूस के साथ धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने मैरिस रोड पर जुलूस निकालते हुए धरना प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसी सेंटर प्वाइंट पहुंचे और वहां धरना दिया। विवेक बंसल ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि सन 2014 में कांग्रेस के शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थों के टैक्स के रूप में केंद्र सरकार 22 फ़ीसदी और प्रदेश सरकार 17 फीसदी टैक्स ले रही थी। लेकिन आज केंद्र सरकार 65 फ़ीसदी टैक्स वसूल रही है और प्रदेश सरकार 32 फीसदी टैक्स ले रही हैं । इस सरकार ने पेट्रोल डीजल और रसोई गैस को अपनी आमदनी का मुख्य माध्यम बना रखा है। इसके लिए जनता को चाहे कितने भी कष्ट झेलने पड़े लेकिन इससे सरकार का कोई भी सरोकार नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव व अलीगढ़ सह प्रभारी मुकेश धनगर, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, युवा शहर अध्यक्ष उज़ैर दिलशाद, माया गुप्ता, बेबी जॉन, सुषमा शर्मा, रूही खान, शालिनी शर्मा, शबनम बेगम, इमराना बेगम, डूंगर सिंह, सय्यद वसीम अहमद, गया प्रसाद गिर्राज, राशिद अली, सुबोध बंसल, शकील खान, आनंद बघेल, वसीम खान, सुनील कुमार, ज़ुहेब खान, अजय बघेल, नवाब खान, अनवार वारसी, मोहम्मद अनवार, मोहम्मद सलमान, मोहनलाल पप्पू, फ़राज़ खान, सौरभ द्वेदी, साबिर अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें