अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंटरडिसीप्लीनरी बायोटेक्नालोजी यूनिट के प्रोफेसर असद उल्लाह खान को इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रोफेसर असदउल्लाह खान का कार्यकाल 2 वर्ष के लिये होगा। वह यूनिट के वर्तमान निदेशक प्रोफेसर रिजवान अहमद खान से 30 अक्टूबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे।