फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। लखीमपुर कांड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने उद्यान पार्क में धरना प्रदर्शन कर सरकार को जमकर कोसा। इसके बाद एसीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व इस कांड में मारे गए किसानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्घांजलि दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.हरपाल सिंह ने कहा कि लखीमपुर कांड के दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के पुत्र का किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का अपराध क्षमा योग्य नहीं है। उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सरकार उसे बचाने के लिए जिस तरह की कोशिशें कर रही है, उससे उसका दमनात्मक चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि सरकार किसानों को कमजोर न समझे, यदि किसान जोश में आ गया तो वह सरकार की ईंट र्से इंट बजा देगा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर चली आ रही डीएपी खाद व बिजली की कमी की समस्या दूर करने की भी मांग की। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, बाबी गुप्ता, प्यारेलाल, नंदिनी, सोनू कुमार, राजकुमारी, रमेश जाट, मंजू देवी, रीवा, टोडी सिंह, राजकुमारी, कर्मवीर सिंह, राजशेखर सेंगर, अनिल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें