जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार की शाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया।
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार की शाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया।
सभी कांग्रेसी घंटाघर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास शहीद जवान की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और मोमबत्तियां जलाकर 2 मिनट का मौन धारण किया।
विवेक बंसल ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह शहीदों के परिवार वालों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह एड, माया गुप्ता, शालिनी शर्मा, सुषमा शर्मा एड, रानी, नियामत अली, एमजमाल खान, दिनेश चन्द्र शर्मा, अली सुलेमान, युवा शहर अध्यक्ष उज़ैर दिलशाद, लवी ग्लैडविन, रामवीर सिंह बघेल, जावेद ज़फ़र, साबिर अहमद, भूदेव प्रसाद, सुनील कुमार, इमरान निजामी, प्रदीप रावत, डा. शेरपाल सिंह सविता, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, सागर सिंह तोमर, शीलू चंदेल, लटूरीमल अग्रवाल, नाहर सिंह कठेरिया, राहुल शर्मा, मोहम्मद सलमान, मोहनलाल पप्पू, राहुल भाटी, विजय सारस्वत, अब्दुल सबूर नन्नू मलिक, चेतन्य प्रताप सिंह, मोहम्मद शारिक़, लोकेश उपाध्याय, हनी दयाल, आदि थे I