फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को उठाने के मामले में कांग्रेसियों ने निष्पक्ष और गहरी जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। नगर निगम के सामने से मजदूर की बच्ची को ले जाने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। कांग्रेस नेता आगा यूनुस का कहना है कि इस मामले में बच्ची के परिवार वालों में कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं जिसकी जांच करना बेहद आवश्यक है। बुधवार को कांग्रेस नेता आगा यूनुस नगर निगम के सामने कार्य स्थल पर पहुंचे और पीड़ित महिला से मुलाकात की। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी युवक का यह कहना कि वह बच्ची को इलाज के लिए ले गया था पूरी तरह गलत है। क्योंकि बच्ची को कहीं चोट ही नहीं लगी है। उसकी आंखों में सामने उसने सो रही बच्ची को उठाया और कार में डाल दिया। बच्ची की मां रेखा ने जब रोकने की कोशिश की तो उसको लात मार कर गिरा दिया। इसलिए इस पूरे मामले की गंभीरता से और गहरी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें