अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कैबिनेट सदस्य मोहम्मद ग्यासुद्दीन ने विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर को पत्र लिखकर जंतु विज्ञान विभाग में पीएचडी के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में पक्षपात पूर्ण तरीके से पेपर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है।
पूर्व कैबिनेट सदस्य का आरोप है कि पीएचडी की जो प्रवेश परीक्षा में पेपर आया था वह अनुचित और पक्षपात पूर्ण तरीके से तैयार किया गया था। प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के लिए जो परंपरा और मानक हैं, उसके अनुरूप नहीं था। इससे योग्य परीक्षार्थियों को नुकसान हुआ। पत्र में इस प्रकरण की जांच की मांग की गई है।