अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के महानगर प्रवक्ता व व्यापारी नेता आमिर आबिद ने कहा कि गोरखपुर में व्यापारी की हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करके उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों ओर जंगल राज कायम है। व्यापारियों की खुलेआम हत्या हो रही है। अपराधों की बाढ़ आ गई है। हर इंसान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।