फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामघाट रोड का नाम कल्याण सिंह मार्ग करने पर कांग्रेस का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। रामघाट रोड का नाम कल्याण सिंह मार्ग किए जाने को लेकर कांग्रेस ने विरोध के स्वर मुखर कर दिए हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन एडवोकेट ने कहा है कि पवित्र गंगा को जाने वाले हजारों वर्ष पुराने रामघाट रोड का नाम बदलकर कल्याण सिंह मार्ग करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को सड़कों का नाम बदलने वाला विकास नहीं चाहिए बल्कि नई सड़कें,  अस्पताल, नए बिजलीघर, गन्ना मिल की आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। इसी क्रम में यह सब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें