अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में रेजिडेंट डॉ. अर्शी खान ने लखनऊ में आयोजित इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी के वार्षिक सम्मेलन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
मनोचिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सोहेल अहमद आज़मी ने डॉक्टर अलसी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।