फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर सैयद मोहम्मद हाशिम एएमयू आर्ट फैकल्टी के नये डीन

विज्ञापन
प्रोफेसर सैयद मोहम्मद हाशिम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रोफेसर सैयद मोहम्मद हाशिम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आर्ट फैकल्टी के नये डीन होंगे। वह 23 सितम्बर 2021 को वर्तमान डीन प्रोफेसर सैयदा नुजहत जेबा से डीन पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रोफेसर हाशिम का कार्यकाल मई 2022 तक होगा। प्रोफेसर सैयद मोहम्मद हाशिम वर्तमान में उर्दू एकेडमी के डायरेक्टर के अलावा विश्वविद्यालय की त्रमासिक शोध एवं साहित्यक पत्रिका फिकरो नजर के संपादक भी हैं। वह उर्दू विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रोफेसर हाशिम को उर्दू और फारसी भाषा में पीएचडी की उपाधि भी प्रदान हो चुकी है। वह अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय भाषाओं हिन्दी, संस्कृत, मलयालम, तुर्की और अरबी भाषा के विद्वान भी हैं। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं और उनके शोध पत्र राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें