फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुरू हो सकते हैं नए एमसीएच और डीएम पाठ्यक्रम एएमयू कुलपति ने दिए संकेत, मेडिकल कालेज में किया आधुनिक सर्जरी सेमिनार हॉल का उद्घाटन

विज्ञापन
एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने जेएन मेडिकल कालेज में आधुनिक सर्जरी सेमिनार हॉल का उद्घाटन किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में भविष्य में जल्द ही नए एमसीएच और डीएम पाठ्यक्रमों की शुरुआत हो सकती है। इस बात के संकेत कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने दिए हैं। वह बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में अति आधुनिक डिजाइन से सुसज्जित आधुनिक सर्जरी सेमिनार हॉल का उद्घाटन कर रहे थे। इस हॉल में 108 चिकित्सकों के बैठने की क्षमता है। कुलपति ने कहा कि हाल ही में जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में एएमयू के मेडिकल कॉलेज को देशभर के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में 15वां स्थान हासिल हुआ है। हमारे डेंटल कॉलेज में भी रैंकिंग में प्रमुख संस्थानों की सूची में जगह बनाई है। यदि हम नए एमसीएच डीएम पाठ्यक्रम शुरू करते हैं तो चिकित्सा में हमारी रैंकिंग में और भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि नई तकनीक से लैस इस बहुउद्देशीय हॉल से चिकित्सा शिक्षा की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और चिकित्सा अनुसंधान में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की सुविधा हासिल होगी उन्होंने कहा कि सर्जरी उन चिकित्सा छात्राओं में से एक है जिसकी सबसे ज्यादा मांग है। इसके लिए कौशल और अच्छे बुनियादी ढांचे की आवश्यकता होती है। कुलपति ने जोर देकर कहा कि यह रैंकिंग न केवल जेएनएमसी में उच्च शैक्षणिक मानकों को दर्शाती है, बल्कि मेडिकल कालेज अस्पताल में निम्न आर्थिक स्तर के लोगों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता को भी दर्शाती है। कुलपति ने नवनिर्मित सर्जरी संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव ने सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सैय्यद अमजद अली रिजवी और डॉ. मोहम्मद आसिफ अली के प्रयासों की सराहना की। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि कुलपति ने जिस आवश्यक डिजिटल और उच्च तकनीक से सुसज्जित आधुनिक सर्जरी सेमिनार हॉल की अवधारणा की थी, आज वह साकार हो गई है। इस अवसर पर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर अफजल अनीस, डॉक्टर फरीद मेहंदी, प्रोफ़ेसर मोहम्मद रेहान, इंजीनियर राजीव शर्मा आदि चिकित्सक व शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें