अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटीग्रेशन स्मार्ट माइक्रोग्रिड एनवायरमेंट नामक पुस्तक का विमोचन किया।
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटीग्रेशन स्मार्ट माइक्रोग्रिड एनवायरमेंट नामक पुस्तक का विमोचन किया।
यह पुस्तक अमेरिका के सीआरसी प्रेस द्वारा प्रकाशित की गई है। इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर साद आलम और डॉ. महेश कृष्णमूर्ति द्वारा संयुक्त रूप से इस पुस्तक का संपादन किया गया है।
इस पुस्तक में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि किस प्रकार पेट्रोलियम आधारित परिवहन पर्यावरणीय चुनौतियों को बढ़ा रहा है। इस बात को देखते हुए भारत सरकार ने हाइब्रिड और इलेक्ट्रिकल वाहन का तेजी से निर्माण शुरू किया है।
पुस्तक विमोचन समारोह में प्रोफेसर परवेज मुस्ताजाब, प्रोफेसर सलमान हमीद, प्रोफेसर एमएस जमील असगर, प्रोफेसर रिजवान खान आदि मौजूद रहे।