गणेश चतुर्थी के पर्व पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अचल ताल पहुंचकर श्री गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की।
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। गणेश चतुर्थी के पर्व पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने अचल ताल पहुंचकर श्री गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की।
विवेक बंसल ने देश के अंदर सुख और शांति के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद भगवान गणेश का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।
इस अवसर पर शालिनी चौहान, गौरव गुप्ता, प्रदीप रावत, राजीव चौहान, रवि बघेल, बिजेंद्र सिंह बघेल, तेज सिंह, ब्रजेश शर्मा आदि मौजूद थे I