अलीगढ़। महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेसी नेता आगा यूनुस का कहना है कि चिकित्सकों से लेकर वैज्ञानिकों तक अपील कर रहे हैं कि अभी दूसरी लहर समाप्त नहीं हुई है। लेकिन इसके बाद भी अलीगढ़ और आसपास के 12 जिलों से लोधा में भीड़ को इकट्ठा करने के लिए कवायद की जा रही है। ऐसा करके लाखों लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होने की संभावना होगी। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया और बुखार समस्या में और इजाफा कर रहे हैं। सरकार को अपना इवेंट मैनेजमेंट करने के बजाए महामारी की रोकथाम और जनता को उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने चाहिए।