फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में कामरान और भाषण में मान्या रहे प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर और स्लोगन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसटीएस स्कूल द्वारा एकल-उपयोग प्लास्टिक के उन्मूलन विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा आठ के मोहम्मद कामरान ने पोस्टर मेकिंग में, जबकि कक्षा सात की मान्या गुप्ता ने भाषण-प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 7 के अल्ताफ विकार और कक्षा 6 के इमरान खान दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन में कक्षा 8 के अब्दुल रहमान सलीम ने दूसरा और कक्षा 9 के मोहम्मद फैसल ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रिंसिपल फैसल नफीस ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य पर्यावरण के विषय में जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम का संचालन नसरीन फातिमा और सूफिया खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें