फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पायदान की छलांग...एनआईआरएफ रैंकिंग में एएमयू 10 वें स्थान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअल कार्यक्रम मैं जारी की रैंकिंग, कुलपति ने सभी को बधाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। नेशनल इंस्टिट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की वर्ष 2021 की जारी की गई सूची में गत वर्ष के मुकाबले सात पायदान ऊपर चढ़कर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने देश के सभी शिक्षण संस्थानों में अपनी समग्र रैंकिंग में दसवां स्थान हासिल किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा एक वर्चुअल कार्यक्रम में यह रैंकिंग जारी की गई। एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस उपलब्धि पर कर्मचारियों छात्रों और पूर्व छात्रों को बधाई दी है। कुलपति ने कहा है कि यह बड़े ही गर्व की बात है कि एएमयू को एनआईआरएफ विश्वविद्यालय रैंकिंग 2021 द्वारा देश के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया है। यह उपलब्धि स्टाफ सदस्यों और छात्रों की कड़ी मेहनत समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एएमयू की रैंकिंग समिति और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ रैंकिंग के लिए डाटा संकलित करने को अथक प्रयास कर रहे हैं। उनकी कर्मठता और प्रतिबद्धता सराहनीय है। प्रोफेसर मनसूर ने कहा कि एएमयू ने फिर से साबित किया है कि वह ना केवल भारत में सबसे अच्छे संस्थानों में से एक है बल्कि और बड़े पैमाने पर समाज व देश की बेहतरी के लिए शिक्षण प्रशिक्षण अनुसंधान और आउटरीच गतिविधियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है इन विषयों ने भी किया है रैंकिंग में सुधार -लॉ फैकल्टी ने पिछले वर्ष की तुलना में 2 स्थानों का सुधार किया है और नवीनतम एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में देश में इसको 11 सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। 2015 में एनआईआरएफ की स्थापना के बाद से लॉ फैकल्टी के लिए इस वर्ष रैंकिंग की सबसे अच्छी पायदान है। - आर्किटेक्चर विभाग में भी तीन पायदान का सुधार किया है और अब यह भारत में 13वें सर्वश्रेष्ठ स्थान पर कायम है। जेएन मेडिकल कॉलेज देश के शीर्ष 15 चिकित्सा संस्थानों में शामिल अलीगढ़। जारी की गई एनआईआरएफ रैंकिंग में एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज को देश के शीर्ष 15 चिकित्सा संस्थानों में स्थान दिया गया है। एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरज़ादा ने बताया कि एएमयू के डा. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज को पहली बार 26वें स्थान पर रखा गया है। इंजीनियरिंग में भी एएमयू के जाकिर हुसैन कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने पिछले साल की एनआईआरएफ रैंकिंग की तुलना में चार स्थानों की तरक्की की और अब इसे भारत में 35 वें स्थान पर रखा गया है। बयान......... कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद, एएमयू अपने शताब्दी वर्ष में दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ना जारी रखे हुए है। एएमयू उच्च शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है -प्रोफेसर तारिक मंसूर, कुलपति, एएमयू विभिन्न मानकों और विषयों पर रैंकिंग में सुधार उन छात्रों और कर्मचारियों के एकजुट प्रयासों के बिना संभव नहीं होता जो सही मायनों में प्रशंसा और बधाई के पात्र हैं -प्रो. सालिम बेग, अध्यक्ष, एएमयू रैंकिंग समिति हमारे प्रदर्शन में लगभग सभी विषय आधारित रैंकिंग में भी सुधार हुआ है जो एक बहुत अच्छा संकेत है। यह इस तथ्य की पुष्टि है कि एएमयू में शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान में समग्र सुधार हुआ है। रैंकिंग में सुधार की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने के लिए सभी सम्बन्धित लोग बधाई के पात्र हैं। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हम न केवल अपनी वर्तमान रैंकिंग को बनाए रखेंगे बल्कि भारत में शीर्ष पांच संस्थानों में जगह बनाने का प्रयास भी करेंगे -प्रो. असद यू खान,संयोजक रैंकिंग समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें