अलीगढ़। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में अदालत ने आरोपी पति को 3 साल की कैद और 10000 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
अधिवक्ता जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि अलीगढ़ की रहने वाली महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले अपने पति अनीश व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
अदालत ने पति पर आरोप सिद्ध पाए। जिसके बाद 3 वर्ष का कारावास और 10000 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।