फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच विहार कॉलोनी के मकान में चोरों का धावा, लाखों की संपत्ति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र की पंच विहार कॉलोनी में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान पर धावा बोलते हुए वहां लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पंच विहार कॉलोनी के रहने वाले भक्त वीर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात को परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। रात में चोर छत और सीड़ियों के रास्ते से मकान में प्रवेश कर गए। उन्होंने ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर उन्होंने घर का सामान अस्त-व्यस्त देखा। एक अनुमान के मुताबिक 50 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए का जेवर आदि चोरी किया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें