फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों को लूटने वाले गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार लूटे गए मोबाइल, स्कूटी, बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। शहर में विभिन्न स्थानों पर राहगीरों से तमंचे के बल पर मोबाइल मोटरसाइकिल व अन्य कीमती सामान लूटने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को क्वार्सी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटे गए मोबाइल, बाइक, स्कूटी आदि बरामद किए गए हैं। बदमाशों के खिलाफ शहर के विभिन्न स्थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हैं। थाना क्वार्सी पुलिस को मुखविर से सूचना मिली की क्वार्सी स्थित प्राइवेट बस अड्डे के पीछे कुछ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में शहर में विभिन्न स्थानों पर लूट और लूट के प्रयास की 8 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। उनके पास से मोबाइल तमंचा स्कूटी और नगद पैसा भी बरामद हुआ है। यह है गिरफ्तार किए गए बदमाश 1- इरशाद पुत्र अख्तर निवासी अलवरकात स्कूल के पीछे बाबा की मढी रामनगर थाना क्वार्सी 2- सद्दाम पुत्र जमालुद्दीन निवासी नगला पटवारी थाना क्वार्सी 3- जुबेर पुत्र कल्लु निवासी चाँद मस्जिद के पास इस्लाम नगर थाना क्वार्सी 4-आमिर पुत्र अख्तर अली निवासी वन विभाग कालोनी जमालपुर थाना सिविल लाइन 5- शाकिर पुत्र नसुरूद्दीन निवासी कोलम्बिया स्कूल के पास मौलाना आजादनगर थाना क्वार्सी यह हुआ है बरामद बदमाशों के कब्जे से अवैध एक तंमचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, दो अदद चाकू एक मोबाइल रियल मी, एक मोबाइल सैमसंग की पैड, एक मोबाइल सैमसंग टच स्क्रीन, एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल व अलग अलग मुकदमो से सम्बन्धित कुल बरामद रुपये 9100 बरामद हुए। चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार अलीगढ़। थाना गांधी पार्क पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नौरंग हॉस्पिटल अचल तालाब के पास से फरहान पुत्र रिजवान निवासी राबिया मस्जिद जमालपुर मोड़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें