अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय की 22 अगस्त को होने वाली पीएचडी की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
अब इस प्रवेश परीक्षा की तिथि 29 अगस्त है जो कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने वाली पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के साथ टकरा रही है। ऐसे में वे अभ्यर्थी जिन्होंने दोनों विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए आवेदन किया है। उनके समक्ष असहजता की स्थिति पैदा हो गई है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 29 अगस्त को समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग केएमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि अगर कोई छात्र है जिसका प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ टकरा रहा है तो वह हमको आवेदन कर सकता है। उसकी समस्या पर विश्वविद्यालय प्रशासन विचार कर सकता है।