फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कालेज में तीसरे आक्सीजन उत्पादन प्लांट का उद्घाटन एएमयू कुलपति ने कहा महामारी की तीसरी लहर की संभावना के बीच बचाव की ओर एक और कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। महामारी की तीसरी लहर आने की संभावना के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कालेज में बुधवार को कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने तीसरे उच्च क्षमता वाले आक्सीजन उत्पादन प्लांट का उद्घाटन किया। संयंत्र में प्रति मिनट 1000 लीटर आक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता है जो एक बार में लगभग 200 रोगियों के लिए पर्याप्त होगी। पीएम केयर फंड से जेएन मेडिकल कालेज में स्थापित होने वाला यह दूसरा प्लांट है। पहला आक्सीजन प्लांट इस साल जून में एएमयू चांसलर डा. सैयदना मुफद्दलल सैफुद्दीन के वित्तीय सहयोग और एएमयू के पूर्व छात्रों के दान से स्थापित किया गया था। कुलपति ने कहा है कि नया प्लांट कोविड वार्ड आईसीएम आपरेशन थिएटर काम्प्लेक्स में आक्सीजन की आपूर्ति करेगा। जबकि पहले से स्थापित प्लांट, रेस्पिरेटरी आईसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड और आईसीयू, मेडिसिन वार्ड, पल्मोनोलाजी वार्ड, कोरोनरी केयर यूनिट, सीसीयू और अन्य इकाइयों को अक्सीजन सप्लाई करेगा। प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि यह जरूरी है कि बचाव की योजना में तेजी से कार्रवाई की जाए और अगर तीसरी लहर आती है तो तैयारी बेहतर होनी चाहिए, जिससे लोगों की जाने बचाई जा सके। हम सभी चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को नजर में रखते हुए एहतियाती कदम उठा रहे हैं।  अब हर मिनट मिलेगी 3 हजार लीटर ऑक्सीजन अलीगढ़। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रोफेसर राकेश भार्गव ने कहा तीन आक्सीजन संयंत्रों के साथ मेडिकल कालेज में अब एक बार में प्रति मिनट 3,000 लीटर आक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम हो गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि बेहतर सुविधाओं से कोविड के खतरे से बेहतर तरीके से निपटा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि देश भर के अस्पतालों ने दूसरी घातक लहर से सबक सीखा है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. हारिस एम खान ने कहा कि महामारी से निपटने में चिकित्सा आक्सीजन की महत्वपूर्ण भूमिका है और आक्सीजन संयंत्रों की स्थापना से मेडिकल कालेजों में आक्सीजन बेड की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। आक्सीजन गैस प्लांट के नोडल अधिकारी डा. उबैद ए सिद्दीकी ने कहा मेडिकल कालेज तीसरी लहर की स्थिति में आक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने में काफी सक्षम हो गया है। इन तीन अत्याधुनिक आक्सीजन उत्पादन संयंत्रों के अलावा जेएनएमसी में तरल चिकित्सा आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें