अलीगढ़। छत्तीसगढ़ से प्रशिक्षण लेकर आए सैयद माजिन हसन जैदी कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगे।
माजिन जैदी पूर्व में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। एक अगस्त को होने वाले कांग्रेस के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए आला नेतृत्व का भी पूरा फोकस है। कांग्रेस के लिए एक बड़े रणनीतिकार द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक माजिन जैदी इस समय शाहजहांपुर में प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी भी जुट गए हैं।