अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कामर्स विभाग की प्रोफेसर शीबा हामिद ने कोलकत्ता स्थित अंतरराष्ट्रीय ट्रैवेल मैग्जीन ‘टूरियोसिटी ट्रैवेलमैग’ द्वारा ‘कारपोरेट सोशल रेसपोंसिबिलिटी एण्ड सस्टेनेबिल टूरिज़म’ विषय पर आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।
उन्होंने सस्टेनेबिल टयूरिज़्म बेस्ट प्रैक्टिसेज विषय पर आनलाइन व्याख्यान प्रस्तुत किया।
प्रोफेसर शीबा ने अपने व्याख्यान में वैश्विक मानकों और स्थायी पर्यटन के सर्वाेत्तम अभ्यासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सस्टेनेबिलिटी कान्सेप्ट, सस्टेनेबल डेस्टिनेशन प्लानिंग और इसके लाभों के साथ ही सतत पर्यटन विकास और जिम्मेदार पर्यटन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि स्थायी पर्यटन के प्रति यह रुझान पर्यावरण, संस्कृति और सामुदायिक विकास के बारे में जागरूकता में वैश्विक वृद्धि के कारण है।
उन्होंने कहा कि टिकाऊ पर्यटन के विकास में अपनी उपस्थिति के साथ योगदान करने की कोशिश करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।