फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे सांसद रवि किशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे सांसद रवि किशन अलीगढ़। गोरखपुर के भाजपा सांसद एवं फिल्मी स्टार रवि किशन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष नतमस्तक होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा सांसद रवि किशन मंगलवार को निजी वाहन से दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचे। मैरिस रोड स्थित स्वर्गीय कल्याण सिंह के आवाज पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, कल्याण सिंह के पौत्र एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, ठाकुर श्यौराज सिंह, अजय साहनी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें