अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों के लिए उनको सिविल लाइन और अमीर निशां व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया।
मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी पर हुए कार्यक्रम में विवेक बंसल ने कहा कि उनका काम जनता की सेवा करने का है और वह सेवा करते रहेंगे।
स्वागत सम्मान करने वाले प्रमुख व्यापारियों में नवेद खान, नौशाद मिर्ज़ा, फ़र्रुख कामरान, शबाब अहमद, आसिम, मुस्तकीम मलिक, वहीद अहमद, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद जाहिद, नीम अहमद, उर्फी, निखिल, आदि थे I इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, आमिल हुसैन, ज़फरुद्दीन गददी, गोपाल मिश्रा, नीतेश कुमार, अतुल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।