फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक बंसल सहित अन्य कांग्रेसियों ने कल्याण को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेसी नेता भी पहुंचे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने स्वर्गीय कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह राजनीति के पितामह थे। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शेर पाल सिंह सरिता, धर्मेंद्र लोधी , मुकीम गाज़ी गौरव सविता साथ रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य रही और पूर्व महासचिव रूही जुबेरी और कांग्रेस नेता विनोद पांडे ने भी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें