अलीगढ़। कौमी एकता मंच प्रदेशाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि अलीगढ़ का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की वजह से अलीगढ़ की एक पहचान बनी है। भारतीय जनता पार्टी के लोग अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखना चाहते हैं इससे कल्याण सिंह की पहचान खत्म हो जाएगी। अगर भारतीय जनता पार्टी समर्थक व उत्तर प्रदेश सरकार कल्याण सिंह के प्रति संवेदनशील है, तो अलीगढ़ का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रख देना चाहिए। सही मायने में उनको यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।