अलीगढ़। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबुद्दीन अब्बासी के नेतृत्व में शहर के शहंशाह बाद क्षेत्र से 1 दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए ।
सपा के वरिष्ठ नेता नबी हसन की पहल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल की मौजूदगी में इन लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।
मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी कांग्रेस कार्यालय पर हुए एक कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होने वाले इन महिलाओं और पुरुषों का स्वागत किया गया।
विवेक बंसल ने कहा कि आप लोग आज कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं ये बहुत ही ख़ुशी की बात है। आप जैसे निष्ठावान लोगों से हमारे साथ रहने से हमारे सभी साथियों में नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में फरजाना बेगम, इशरत बेगम, ज़रीना बेगम, गुडिया बेगम, खुशनुमा, आले हसन, समीर खान, राजू खान, युसूफ अली, रऊफ खान, अफसर खान, इस्लाम मुल्लाजी, वसीम भाई, अकरम भाई, यूसुफ आदि शामिल थे। इस अवसर पर आमिल हुसैन, ज़फरुद्दीन गददी, शाहिद शेख़, अंकुर मित्तल, शकील खान आदि मौजूद थे I