अलीगढ़। 19 अगस्त बृहस्पतिवार से कांग्रेस पार्टी का जय भारत महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो रहा है।
इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी और पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में 75 घंटे का प्रवास करेंगे। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर प्रभात फेरी और श्रमदान भी करेंगे। इसके लिए संगठन स्तर से तैयारियां कर ली गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी पदाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित भी किया है।